Saturday 20 April 2013

कैसी मानसिकता


स्त्री-अरे वाह,आप भी फेसबुक पर आ गए ,अच्छा लगा |
पुरूष-हाँ ,बड़ी मुश्किल से सिखा है बेटी से |
स्त्री-क्या यह पहले आपकी बेटी का एकाउंट था ?
पुरूष-नहीं तो क्यों ?
स्त्री-मैं तो यही समझी थी,क्योंकि आपकी फ्रेंड-लिस्ट में बेटी की सहेलियाँ ज्यादा लग रही हैं |
पुरूष -अरे नहीं पता नहीं लड़कियां क्यों फ्रेंड बन रही हैं ?
स्त्री -आपने अपना फोटो क्यों नहीं लगाया है ?
पुरूष[शर्माते हुए ]मेरी उम्र और गंजे सिर को देखकर लडकियाँ भाग गईं तो .. |
अब स्त्री को शर्म आ रही थी |