Monday 17 October 2011

साम्य

 सुखिया और दुखिया जुड़वा बहनें थीं |सुखिया अपूर्व सुन्दरी होने के कारण अमीर घर में ब्याही गयी |यूँ कहें कि उसका रिश्ता खुद पाँव चलकर उसके घर आया |दुखिया साधारण,सीधी-सादी घरेलू टाइप की लड़की थी |उसकी शादी में बड़ी मुश्किलें आई |वह एक गरीब किसान के घर की शोभा बनी |भाग्य की विडम्बना -कुछ दिन बाद ही उसके खेत बिक गए और उसका पति किसान से मजूर हो गया |दुखिया रोटी की समस्या से जूझते हुए एक दिन कुपोषण का शिकार होकर मर गयी |
सुखिया ससुराल में राज कर रही थी |कुछ दिनों बाद उस पर विश्व-सुन्दरी बनने की सनक सवार हुई |शरीर को स्लिम बनाने के लिए व्यायाम,डाईटिंग वगैरह करने लगी |मात्रा कुछ ज्यादा हो गई और एक दिन वह चक्कर खाकर गिरी और स्वर्ग सिधारी
दोनों बहनों की मृत्यु में एक साम्य था |दोनों के पेट में अन्न का दाना नहीं था|

No comments:

Post a Comment